Saturday, October 31, 2026

सरकार ने सोनम वांगचुक पर से NSA हटाया, करीब 170 दिन बाद होगी रिहाई

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शनिवार को सोनम वांगचुक पर लगाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) हटा दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार, वांगचुक ने NSA के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा समय पूरा कर लिया है। आदेश जारी होते ही यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

लद्दाख प्रशासन ने 24 सितंबर 2025 को लेह में हुई हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए सोनम वांगचुक को 26 सितंबर को NSA के तहत हिरासत में लिया था। उन पर लेह में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से उन्हें राजस्थान की जोधपुर केंद्रीय कारागार में रखा गया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड शराब घोटाला मामले में कमल और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की लगाई गुहार

लेह में हुई हिंसा के दौरान स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 150 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया था। सोनम वांगचुक पिछले करीब साढ़े पांच महीने से हिरासत में थे। अब NSA हटने के बाद करीब 170 दिन बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के इस फैसले के बाद जल्द ही उनकी रिहाई की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर