Saturday, October 31, 2026

“5 लाख दो…नहीं तो जान से जाओगी” : आदिवासी नेत्री निशा भगत से प्रिंस खान गैंग के नाम पर मांगी रंगदारी

रांची : आदिवासी नेत्री निशा भगत को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी भरे संदेश भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताते हुए पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। धमकी मिलने के बाद निशा भगत ने रांची के साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: आरोपी की तलाश में निकली पुलिस टीम की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत; चार अन्य पुलिसकर्मी घायल

रंगदारी की मांग

दर्ज शिकायत में निशा भगत ने बताया है कि इंटरनेट मीडिया पर उन्हें एक संदेश भेजा गया, जिसमें भेजने वाले ने खुद को प्रिंस खान गिरोह का सदस्य बताया और पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। इसके साथ ही संदेश में आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया गया है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की।

जांच में जुटा साइबर थाना

इधर साइबर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जिस सोशल मीडिया अकाउंट या माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया है, उसकी तकनीकी जांच कराई जा रही है। संबंधित आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि धमकी देने के पीछे कौन व्यक्ति है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर