Thursday, October 29, 2026

धनबाद: आरोपी की तलाश में निकली पुलिस टीम की गाड़ी पलटी, एक जवान की मौत; चार अन्य पुलिसकर्मी घायल

धनबाद : आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निकली हजारीबाग पुलिस की टीम मंगलवार को धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार पुलिस वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: झारखंड को माइनिंग से माइंड की ओर ले जाने में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण : हेमंत सोरेन

जानकारी के अनुसार, हजारीबाग पुलिस की टीम एक आरोपी की गिरफ्तारी के सिलसिले में धनबाद आई थी। बरवड्डा थाना क्षेत्र से गुजरने के दौरान वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और पुलिस की गाड़ी सड़क पर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए।

हादसे की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायल जवानों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज जारी है, जबकि एक पुलिसकर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर