Friday, October 30, 2026

गिरिडीह में पुलिस पर थाना में युवक संग मारपीट करने का लगा गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

रांची : झारखंड के गिरिडीह जिले में 25 वर्षीय युवक लखन साव के साथ कथित मारपीट और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान हैं और थाना परिसर में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक ने नशे की हालत में थाना में हंगामा किया. वहीं दूसरी तरफ युवक के साथ मारपीट करने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में भू-धंसान की घटना में जमींदोज हुए कई मकान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

घटना को लेकर युवक लखन साव का कहना है कि सोमवार शाम जब वह अपने कुछ दोस्तों के साथ ऑर्बिट होटल के पास खड़ा था तो इसी दौरान वहां पर पुलिस ने उसके साथ मारपीट की. इस दौरान पुलिस उसकी बाइक उठाकर अपने साथ नगर थाना ले गई. बाद में जब लखन अपनी बाइक लेने थाना पहुंचा तो वहां भी उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई. युवक के मुताबिक, मारपीट के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह थाना परिसर में ही गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती कराया गया.

इधर घटना की जानकारी मिलने पर थाना पहुंची युवक लखन की बहन ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. लखन के परिजनों का कहना है कि लखन ने थाने में सिर्फ हंगामा किया था, तो थाना परिसर में उसकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और उसे अस्पताल क्यों ले जाना पड़ा. हालांकि नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने पुलिस पर मारपीट करने के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है.

नगर थाना प्रभारी के अनुसार, लखन व उसके साथी नशे का सेवन कर रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी वहां से भागने लगे तो इसी दौरान बाइक व मोबाइल मौके पर छूट गए. बाद में लखन अपने साथियों के साथ थाना पहुंचा और वहां हंगामा करने लगा. लखन डेंड्राइट के नशे में था और उसकी हालत सामान्य नहीं थी. उन्होंने थाना में किसी भी पुलिसकर्मी के उसके साथ मारपीट किए जाने से भी इंकार किया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर