गिरिडीह : जिला कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर पचम्बा में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का नाम दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर रखने तथा पचम्बा चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से इस दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में बुधवार को जिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में चोरी के 13 मामलों का खुलासा, सात आरोपित गिरफ्तार; सोना, नकदी और बाइक बरामद

