Thursday, October 29, 2026

गिरिडीह में चोरी के 13 मामलों का खुलासा, सात आरोपित गिरफ्तार; सोना, नकदी और बाइक बरामद

गिरिडीह : जिले के सरिया, धनवार, बिरनी और बगोदर थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर करीब 3 लाख 70 हजार रुपये मूल्य का सोना, नकदी, चांदी की पायल, कांसा-पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से चार थाना क्षेत्रों में चोरी के कुल 13 मामलों का उद्भेदन हुआ है।

इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC Protest: चंडी तिवारी समेत तीन आरोपियों ने झारखंड हाईकोर्ट से इस मामले में मांगी अग्रिम जमानत

पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। 16 अक्टूबर की रात बगोदर में चोरी की घटना के बाद भाग रहे आरोपितों का पुलिस ने पीछा किया था। मौके से एक पल्सर बाइक और ताला तोड़ने का औजार बरामद हुआ था, जबकि आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। इसके बाद तकनीकी और अन्य सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने करीब 24.5 ग्राम गलाया हुआ सोना, 25 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल, 25 किलोग्राम कांसा-पीतल के बर्तन, दो गैस सिलेंडर, तीन मोबाइल फोन और पल्सर व बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपितों में कन्हैया कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, संतोष प्रसाद, हर्ष कुमार, अनिल वर्मा और राजेश कुमार कसेरा शामिल हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर