Wednesday, October 28, 2026

गीता देवी की हत्या अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो : विष्णु दयाल राम

पलामू : जिले के नावाबाजार थाना अंतर्गत बसना गांव में शशि पासवान की पत्नी एवं सहिया के रूप में कार्यरत गीता देवी का दुर्गापूजा पंडाल से रात्रि में घर लौटने के दौरान अपहरण किए जाने और बाद में उनका शव घर के बगल स्थित धान के खेत से बरामद होने की घटना को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से मन व्यथित है। झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पलामू में फोन पर बात करने को लेकर पति से विवाद, जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में सांसद ने पलामू के एसपी से बात कर अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने तथा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच सुनिश्चित कर घटना में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की जान-माल की रक्षा राज्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

इधर इस मामले में झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आरोप लगाया कि जिले में विधि-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने गीता देवी की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पूजा पंडाल से लौटते समय गीता देवी का अपराधियों ने अपहरण किया और दुष्कर्म के बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नावाबाजार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है। झारखंड क्रांति मंच ने गीता देवी हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, मृतका के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और गंभीर बीमारी से पीड़ित उनके दोनों बच्चों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करने की मांग की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर