Friday, October 30, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारी प्रेम सिंह से मांगी दो करोड़ की रंगदारी, ऑडियो हुआ वायरल

रांची: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने जान से मारने की खुली धमकी देते हुए चतरा के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता व क्रशर व्यवसायी प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. प्रेम सिंह को एक अज्ञात नंबर से उनके व्हाट्सएप पर एक ऑडियो क्लिप भेजा गया. इस क्लिप में दो करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर उन्हें खोपड़ी खोल देने जैसै शब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या कराने की धमकी दी गई है.

कॉल करने वाले ने चुनौती दी है कि एसपी, डीआईजी, आईजी व डीजीपी जैसे पुलिस के बड़े अधिकारी भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया और दावा किया कि वह दुबई से कॉल कर रहा है. व्हाट्सएप पर ऑडियो क्लिप भेजने के अलावा प्रेम सिंह को कॉल करके भी यह धमकी दी गई है.

कौन हैं प्रेम सिंह

बता दें कि पिंडरा निवासी प्रेम सिंह पिछले कई सालों से क्रशर और बालू के व्यवसाय में शामिल हैं और माना जा रहा है कि रंगदारी की यह धमकी उनके सफल व्यवसाय के कारण ही दी गई है. इस धमकी के बाद  प्रेम सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हंटरगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. साथ ही धमकी वाला ऑडियो भी पुलिस को सौंपते हुए आरोपी प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर