Wednesday, July 29, 2026

मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की संदेहास्पद मौत, मामले को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस जांच जारी

न्यूज डेस्क : मुंबई के पायधुनी में रहने वाले एक परिवार के चार लोगों की एक ही रात में कुछ घंटों के अंतराल में होने के मामले का खुलासा घटना के तीन दिनों के बाद भी नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को परिवार के इन चारों सदस्यों ने अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ डिनर में बिरयानी खाने के बाद देर रात तरबूज़ खाया था. मृतकों में 40 वर्षीय अब्दुल्लाह डोकाडिया के अलावा उनकी पत्नी नसरीन डोकाडिया व 16 और 13 साल की दो बेटियां शामिल है। इनमें से एक बेटी की मौत अस्पताल ले जाने और अन्य तीन लोगों की मौत जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान हुई.

इसे भी पढ़ें : कलमा पढ़ने से इनकार करने पर दो गार्डों पर जानलेवा हमला, मामले में आतंकी कनेक्शन की भूमिका पर जांच शुरू

ऑटोप्सी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट

स्थानीय डॉक्टरों ने आशंका ज़ाहिर की है कि उनकी मृत्यु के पीछे फ़ूड प्वाइज़निंग कारण हो सकती है. हालांकि ऑटोप्सी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है, जिसके चलते मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की जांच अलग अलग कई बिंदुओं के आधार पर कर रही है. वहीं पुलिस ने खाने और तरबूज़ के सैंपल भी एकत्र कर उसे जांच के लिए भेजा है.

परिवार को डायरिया और उल्टियां

इधर मामले की जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिश्तेदारों समेत पूरे परिवार ने 25 अप्रैल की रात साथ में डिनर किया और जब रिश्तेदार चले गए तो उन्होंने रात क़रीब 1.30 बजे तरबूज़ खाया था. इसके बाद अगली सुबह पूरे परिवार को डायरिया और उल्टियां होने लगीं. इस दौरान बिल्डिंग में मौजूद पड़ोसियों ने मदद करने की कोशिश की. बिल्डिंग के चौथे फ़्लोर पर रहने वाले डॉ. ज़ैद क़ुरैशी ने तत्काल उनकी जांच की. हालांकि हालत काफी खराब होने के कारण तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

एआईएमआईएम ने की ये मांग

डॉ. ज़ैद क़ुरैशी ने कहा कि अभी तक ऑटोप्सी रिपोर्ट नहीं आई है और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या ये मौतें प्वाइज़निंग की वजह से हुईं और इसका सटीक कारण क्या था. इधर स्थानीय एआईएमआईएम नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान ने मामले की जांच की मांग की है. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि राज्य सरकार और पुलिस कमिश्नर को इस मामले का संज्ञान लेकर इसकी जांच करनी चाहिए.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर