Sunday, November 1, 2026

पूर्व विधायक व भाजपा नेता सीता सोरेन ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, संताल परगना की समस्याओं से कराया अवगत

रांची : भाजपा नेता व जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने सोमवार को लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और संताल परगना क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर उन्हें एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा. उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार पर संताल परगना के प्रति सौतेला व्यवहार करने और बुनियादी विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का तीखा आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 21 जुलाई को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की होगी बैठक

सरकार विपक्ष का मुंह बंद कराना चाहती

सीता सोरेन ने कहा कि जामताड़ा समेत पूरे संताल परगना में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जिसके कारण विवश होकर लोगों को पलायन करना पड़ रहा है. उन्होंने जामताड़ा अस्पताल में गर्भवती महिला की हुई मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि इस जनहित के मुद्दे पर आवाज उठाने वाले जामताड़ा जिलाध्यक्ष समेत कई अन्य भाजपा नेताओं पर ही प्राथमिकी दर्ज कर सरकार विपक्ष का मुंह बंद करना चाहती है.

दुमका प्रवास कर हालात का लें जायजा

राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दावोस से लेकर दिल्ली तक इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन जमीन पर कोई फलाफल नजर नहीं आया. झूठी और मनगढ़ंत कहानियों के जरिए जनता को सिर्फ दिगभ्रमित किया जा रहा है. इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में हो रहे कथित नक्सली एनकाउंटर पर भी गंभीर सवाल खड़े किए. सीता सोरेन ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे खुद दुमका में प्रवास कर वहां के हालात का जायजा लें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर