खेल डेस्क : 28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 में एक बड़ा अपडेट बुधवार को सामने आया, जब SRH ने भारतीय टीम के विकेटकीपर व ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन को नया कप्तान बनाने का ऐलान किया. टीम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं है इसलिए उनकी जगह इशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे।
इसे भी पढ़ें : मोकामा विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत, साढ़े चार माह बाद जेल से आएंगे बाहर
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी एकमात्र ऐसी टीम थी जिसकी कप्तानी विदेशी खिलाड़ी के पास था। लेकिन बुधवार को SRH के घोषणा के बाद आईपीएल के इतिहास में पहली बार होगा जब सभी टीमों के कप्तान भारतीय होंगे।रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी पहली बार टीम को टाइटल दिलाने वाले रजत पाटीदार ही करेंगे.
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स की रुतुराज गायकवाड़, कोलकाता नाइट राइडर्स की अजिंक्य रहाणे, पंजाब किंग्स की श्रेयस अय्यर, मुंबई इंडियंस की हार्दिक पांड्या, दिल्ली कैपिटल्स की अक्षर पटेल, राजस्थान रॉयल्स की रियान पराग, गुजरात टाइटंस की शुभमन गिल, लखनऊ सुपर जायंट्स की ऋषभ पंत और सनराइजर्स हैदराबाद की ईशान किशन करेंगे। 19वें संस्करण का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ही होने वाला है।

