Wednesday, July 22, 2026

पहले केंद्र सरकार की विफलताओं का जवाब दे भाजपा, फिर झारखंड पर उठाए सवाल : झामुमो

रांची : झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा द्वारा झारखंड सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार, राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित और जनता को गुमराह करने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को झारखंड सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने से पहले केंद्र सरकार की नीतियों और जनता पर पड़ रहे उसके दुष्प्रभावों का जवाब देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बालू संकट से निपटने की तैयारियां हुई तेज, 17 बालू घाटों एवं सैंड डिपॉजिट की लीज डीड पर हुए हस्ताक्षर

जनता को भ्रमित करने का काम

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा रोज नए आंकड़े गढ़कर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा के मंत्री और प्रवक्ता टीवी चैनलों पर बड़े आत्मविश्वास के साथ झूठ परोसते हैं, लेकिन जनता अब उनके दावों और वास्तविकता के बीच का अंतर समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती थीं, तब भाजपा सरकार महंगाई के लिए ईरान युद्ध, वैश्विक संकट और तेल कंपनियों के कथित घाटे का हवाला देती थी। लेकिन आज जब कच्चा तेल लगभग 108 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है, तब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उसी अनुपात में राहत क्यों नहीं दी जा रही है?

जनता केवल एटीएम मशीन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीति साफ है कि तेल महंगा हो तो पूरा बोझ जनता पर डालो और तेल सस्ता हो तो पुराने घाटे की कहानी सुनाकर वसूली जारी रखो। जनता को केवल एक एटीएम मशीन समझ लिया गया है, जिससे लगातार निकासी की जा रही है। यदि तेल कंपनियां वास्तव में घाटे में हैं, तो उनके शेयर लगातार मजबूत क्यों हो रहे हैं? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए।

भाजपा का दोहरा मापदंड 

झामुमो महासचिव ने कहा कि भाजपा हमेशा कहती है कि भारत अपनी 85 प्रतिशत तेल आवश्यकता आयात करता है, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होती हैं, तब अचानक यह तर्क सामने आ जाता है कि पेट्रोल-डीजल के दाम केवल कच्चे तेल से तय नहीं होते। यह दोहरा मापदंड भाजपा की आर्थिक नीतियों की सच्चाई उजागर करता है। उन्होंने कहा कि रुपया गिर नहीं रहा है, बल्कि केंद्र सरकार उसे संभालने में विफल साबित हो रही है।

जनमुद्दों का सकारात्मक एजेंडा नहीं

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। भाजपा के पास जनता के मुद्दों पर कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं बचा है, इसलिए वह निराधार आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। झारखंड की जनता भाजपा की इस राजनीति को अच्छी तरह समझती है और समय आने पर उसका जवाब भी देगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर