Thursday, October 29, 2026

नालंदा में शराब लदी पिकअप का पीछा कर रही उत्पाद टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम पर बुधवार रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के समीप हुई। उन्हें इलाज के लिए पहले पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। घटना के बाद उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं। उत्पाद अधीक्षक के अनुसार, पिकअप वैन के जरिए शराब की बड़ी खेप नालंदा जिले में लाए जाने की सूचना पर ईआईबी की टीम ने संदिग्ध पिकअप को रोकने और घेरने के लिए पीछा किया तो इसी दौरान पावापुरी-सिलाव इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के समीप अचानक फायरिंग की गई। इस दौरान गोली सिपाही अजीत कुमार को लगी और वह मौके पर गिर पड़े।

इस दौरान मौके पर मची अफरातफरी के बीच मौके से शराब तस्कर वाहन समेत फरार हो गए। उत्पाद थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि कार्रवाई पटना से आई विशेष ईआईबी टीम के नेतृत्व में की जा रही थी। घटना के बाद उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हाईवे और आसपास के रास्तों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सिपाही की मौत से पुलिस और उत्पाद विभाग के महकमे में हड़कंप मच गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर