Thursday, October 29, 2026

पूर्व JSCA अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे से जमीन के नाम पर दो करोड़ की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

रांची : दिवंगत पुलिस अधिकारी व JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने जमीन के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए हिंदपीढ़ी थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में शाहनवाज शेख, उनके भाई आफताब शेख, सफदर शेख, तबस्सुम इसरार और शबनम शेख को आरोपी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : सुदेश महतो ने झारखंड में खनिज क्षेत्रों से मिलने वाले राजस्व और डीएमएफटी फंड के इस्तेमाल को लेकर उठाए कई सवाल

दर्ज प्राथमिकी में अभिषेक चौधरी से दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में हिंदपीढ़ी के शेख मेंशन निवासी शाहनवाज शेख और उनके भाई-बहनों ने अमिताभ चौधरी के सामने खलारी और चान्हो अंचल के केदल एवं रामदगा गांव में स्थित 736 डिसमिल जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा था। जमीन की कीमत 20 हजार रुपये प्रति डिसमिल बताई गई थी।

एफआईआर के अनुसार, अमिताभ चौधरी ने जमीन खरीदने के लिए कई किस्तों में करीब दो करोड़ रुपये दिए थे। यह रकम दरभंगा और मधुबनी स्थित उनकी पैतृक करीब 150 कट्ठा जमीन बेचकर जुटाई गई थी। आरोप है कि शाहनवाज शेख ने 9 सितंबर 2021 को अमिताभ चौधरी के ई-मेल पर जमीन का एकरारनामा भी भेजा था। इसके बाद अंतिम किस्त के तौर पर 21 लाख रुपये का चेक 20 जुलाई 2022 को दिया गया।

हालांकि, जमीन की रजिस्ट्री होने से पहले ही 16 अगस्त 2022 को अमिताभ चौधरी का निधन हो गया। अभिषेक के अनुसार, इसके कुछ दिनों बाद 28 अगस्त को जब उन्होंने शाहनवाज शेख से मुलाकात की तो उन्होंने जमीन का सौदा 25 हजार रुपये प्रति डिसमिल तय होने की बात कही और करीब 1.32 करोड़ रुपये प्राप्त करने की बात स्वीकार की।

अभिषेक का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर शाहनवाज शेख लगातार टाल-मटोल करने लगे। बाद में जमीन की कीमत 50 हजार रुपये प्रति डिसमिल बताते हुए कथित तौर पर एक करोड़ रुपये और मांगने लगे। 17 अगस्त 2023 को दोबारा मुलाकात के दौरान शाहनवाज ने जमीन बैंक के पास गिरवी रखे जाने की बात बताई। इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों और कथित लेन-देन की जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर