Wednesday, July 22, 2026

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर निशा भगत के खिलाफ प्राथमिकी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के मामले में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मुश्किलें बढ़ सकती है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक महिलाएं अरगोड़ा थाना पहुंचीं और निशा भगत के विरुद्ध थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं का आरोप है कि निशा भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिससे न केवत मुख्यमंत्री की छवि को ठेस पहुंची है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी गया है।

महिलाओं का कहना हे कि ऐसे बयानों से सार्वजनिक जीवन में मर्यादा भंग होती है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। महिलाओं ने पुलिस से मांग की है कि निशा भगत के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए और उनके आपत्तिजनक बयानों को लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में लिखित शिकायत सुषमा बड़ाईक की ओर से दी गई है। वहीं अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि उन्हें इस मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर