Monday, November 2, 2026

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: मोरक्को को 2- 0 से हराकर सेमीफ़ाइनल में पहुँचा फ़्रांस

खेल डेस्क: फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के पहले क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में मोरक्को को हराकर फ़्रांस सेमीफ़ाइनल में  पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. मंगलवार को सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस का मुक़ाबला स्पेन या बेल्जियम से होगा. फ्रांस ने मोरक्को के ख़िलाफ़ 2-0 से यह मैच जीता है.

एम्बापे का आठवां गोल

फ़्रांस के लिए एम्बापे ने इस विश्व कप में अपना आठवां गोल किया. मैच की शुरुआत में एम्बापे के पेनल्टी चूकने के बावजूद फ़्रांस ने शानदार खेल दिखाया और सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली.

एम्बापे ने 60वें मिनट में शानदार वापसी करते हुए पेनल्टी एरिया के किनारे से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाया और फ़्रांस को बढ़त दिला दी. इसके छह मिनट बाद उस्मान डेम्बेले ने एक और गोल दाग़कर फ़्रांस को 2-0 की बढ़त दिला दी.

एम्बापे ने की लियोनेल मेसी की बराबरी

विश्व कप में आठ गोल करने के बाद एम्बापे अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी पर पहुंच गए. विश्व कप इतिहास के सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने की दौड़ भी रोमांचक बनी हुई है.

27 साल के एम्बापे के नाम अब विश्व कप में 20 गोल हैं, जबकि 39 साल के मेसी के नाम रिकॉर्ड 21 गोल दर्ज हैं. दो बार का विश्व चैंपियन फ्रांस, जिसे साल 2022 विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में हराया था. अब मंगलवार को डलास में होने वाले सेमीफाइनल में स्पेन या बेल्जियम से भिड़ेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर