Thursday, October 29, 2026

गणेशोत्सव से पहले पुणे में FDA का एक्शन, नकली पनीर-खोया का भंडाफोड़, लाखों का माल जब्त

महाराष्ट्र: त्योहारों से पहले खाने-पीने की चीजों पर सख्ती बढ़ी है और इसी बीच पुणे से चौंकाने वाली खबर आई है. यहां खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार किलो नकली पनीर और 5 हजार किलो नकली खोया जब्त किया है. यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह पुणे के पेठ इलाके में की गई.

इसे भी पढ़े: PALM OIL से बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे रोज के स्नैक्स बन रहे बीमारी की वजह

अचानक छापा, बड़ी मात्रा में जब्ती

खाद्य विभाग की टीम ने एक सप्लायर के ठिकाने पर अचानक छापा मारा. जांच में सामने आया कि यहां भारी मात्रा में मिलावटी पनीर और खोया तैयार किया जा रहा था. करीब 10 मीट्रिक टन पनीर और 5 हजार किलो खोया मौके से बरामद हुआ. जब्त किए गए माल की कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है. पूरा माल अब नष्ट किया जाएगा.

पाम ऑयल से पनीर

FDA की शुरुआती रिपोर्ट में पता चला है कि पनीर पाम ऑयल से तैयार किया जा रहा था. यानी असली दूध की जगह सस्ता और मिलावटी तरीका अपनाया जा रहा था. यही पनीर बाजार में असली के नाम पर बेचा जा रहा था. इससे साफ है कि लोगों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ हो रहा था.

महाराष्ट्र से कर्नाटक तक नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि यह कोई छोटा मामला नहीं है. आरोपी सप्लायर बड़े स्तर पर सप्लाई करता था और इसका नेटवर्क महाराष्ट्र से कर्नाटक तक फैला होने का शक है. ऐसे में यह मामला सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं माना जा रहा. विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

त्योहारी सीजन में सख्ती

खाद्य विभाग के कमिश्नर तुकाराम मुंडे के निर्देश के बाद राज्यभर में लगातार छापेमारी हो रही है. त्योहारों के समय मांग बढ़ती है, ऐसे में मिलावट के मामले भी बढ़ जाते हैं. इसी को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड में है और अलग-अलग जिलों में कार्रवाई जारी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर