Sunday, November 1, 2026

खूंटी में जमीन विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, पिता की मौके पर मौत, बेटे की हालत नाजुक, 3 गिरफ्तार

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार रात हथियारबंद अपराधियों ने एक परिवार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस खूनी हमले में 55 वर्षीय सुकरा महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 19 वर्षीय बेटा अर्जुन महतो गोलियों से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जय गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स (RIMS), रांची रेफर किया गया है। जहां उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

दुकान में किया हमला

घटना शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे की है। सुकरा महतो का परिवार अपने घर के पास स्थित किराना दुकान पर बैठा हुआ था। दिनभर की थकान के बाद परिवार आपस में बातें कर रहा था, तभी दो अज्ञात नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों के इरादे पहले से ही साफ थे। दुकान पर पहुंचते ही उन्होंने असलहे निकाल लिए और सीधे फायरिंग शुरू कर दी।

बेटे को बचाने की जंग में पिता ने गंवाई जान

मृतक के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि अपराधियों का पहला निशाना छोटा भाई अर्जुन था। पहली गोली अर्जुन के दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। अपने बेटे को लहूलुहान देख पिता सुकरा महतो उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। लेकिन बेरहम अपराधियों ने सुकरा महतो के सीने को निशाना बनाकर करीब से गोली दाग दी। सीने में गोली लगते ही सुकरा जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जमीन विवाद बनी वजह 

शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से इस हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद की गहरी साजिश नजर आ रही है। सुकरा महतो मूल रूप से यहां के निवासी नहीं थे। वह 2013 से अपने ससुराल तिमड़ा गांव में रह रहे थे। उनके ससुर ने अपनी जमीन अपनी बेटी और दामाद (सुकरा) के नाम कर दी थी। इसी जमीन को लेकर परिवार के कुछ रिश्तेदारों के साथ उनका लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी जमीन को हड़पने के इरादे से भाड़े के अपराधियों के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा और इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी के अनुसार, जमीन विवाद को कि हत्या कि मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर  लिया जायेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर