मनोरंजन : बॉलीवुड के बिग बी के नाम से महशूर एक्टर अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म “इक्कीस” आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भी आखिरी बार एक्टिंग करते देखा जा सकता है। फिल्म में बॉलीवुड के ही-मैन से महशूर रहे एक्टर धर्मेंद्र के होने के कारण ये फिल्म और भी खास हो गई है। कई लोगों ने इस फिल्म को देखा और इसके बारे में लोगों ने अपने ओपीनियन भी साझा किए हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं फिल्म में धर्मेंद्र की एक्टिंग को देखकर कई लोग इमोशनल होते भी नजर आए।
Highlights:
सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर की तारीफ
यूजर्स ने फिल्म को लेकर अपने कमेन्ट सेक्शन में लिखा, “यह इमोशनल वॉर ड्रामा फिल्म है” वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा, मुझे इक्कीस फिल्म से प्यार हो गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दिल को छू लेने वाली है। एक अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि फिल्म इक्कीस उम्मीद से ज्यादा बेहतर है। साल 2026 में यह बॉलीवुड के लिए एक सफल शुरुआत है। यूजर्स का कहना है कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के बाद इस तरह की फिल्म आनी चाहिए थी, ताकि सीना ठोंकने वाले राष्ट्रवाद को खत्म किया जा सके। अन्य यूजर्स का भी कहना है कि युद्ध भड़काने वाले सिनेमा के सामने फिल्म “इक्कीस” के शांतिवाद पर इसके विचार काफी प्रभावित करने वाले हैं।
धर्मेंद्र की अदाकारी की तारीफ
फिल्म में कलाकारों की तारीफ की जाने लायक है। अन्य यूजर्स ने अपने एक्स पर लिखा है कि फिल्म इक्कीस एक ऐसी फिल्म है, जिसमें नए कलाकार, असली कहानी और असली भावना एक साथ दिखाई गई है। फिल्म इक्कीस में धर्मेंद्र की अदाकारी की तारीफ की जाने लायक है। उन्होंने लिखा मुश्किल शेड्यूल और थकान के बावजूद, धर्मेंद्र जी ने हमेशा की तरह अपना सबसे अच्छा दिया।


