Monday, November 2, 2026

मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के कजन ईशान रोशन शादी के पवित्र बंधन में बंधे

मनोरंजन : मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के कजन ईशान रोशन 23 दिसंबर यानी मंगलवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इस मौके पर एक्टर ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों रेहान और हृदान रोशन के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी साथ नजर आईं। कजन के रिसेप्शन पार्टी में ऋतिक अपने दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड के साथ डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आए।

रिसेप्शन फंक्शन के लिए ऋतिक ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं, रेहान क्रीम कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए, जबकि हृदान ने ब्लैक सूट में पिता से ट्विनिंग की थी। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ऋतिक को रेहान, हृदान और सबा के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने साल 1999 में आया सिंगर सुखबीर का सुपरहिट गाना ‘इश्क तेरा तड़पावे’ पर सबके साथ डांस किया। बच्चों के साथ ऋतिक का ये डांस उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा-ऋतिक रोशन के बच्चों को सभी अच्छी चीजें विरासत में मिली हैं।

एक दूसरे फैन ने लिखा, रोशन भाई सिर्फ नाचते ही नहीं, बल्कि स्टेज पर आग लगा देते हैं। ईशान की शादी में वो शोस्टॉपर रहे। एक ने एक्स पर लिखा,’वाह, शानदार। ऋतिक का डांस देखना मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।’ इससे पहले, वेडिंग में एक्टर ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा था। शादी में शामिल होने के लिए एक्टर ने ग्रे और वाइट कलर का ट्रेडिशनल कुर्ता-पजामा एम्ब्रॉयडरी जैकेट के साथ कैरी किया था।

उन्होंने वेन्यू पर इंतजार कर रहे फोटोग्राफर के लिए पोज दिए थे और हाथ जोड़ उनका अभिवादन भी किया था। बता दें इससे पहले मेहंदी सेरेमनी में ऋतिक रोशन पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। एक्टर अपने दोनों बेटे रेहान, हृदान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट हुए थे। कजन के संगीत में ऋतिक रोशन ब्लैक-ब्लू थ्री-पीस सूट पहने पहुंचे थे। वहीं ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान भी बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ फंक्शन में शामिल होने पहुंची थीं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर