Wednesday, October 28, 2026

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के दौर से पहले कार्यक्रम स्थल पर मिले विस्फोटक सामग्री, जांच जारी

न्यूज डेस्क: बेंगलुरु में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौर से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. उनके मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की 2 छड़ें मिलीं. सेंट्रल रेंज के डीआईजी के अनुसार, रविवार की सुबह जांच के दौरान ये विस्फोटक सामग्री मिली. यह उस कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिली, जहां प्रधानमंत्री को पहुंचना था.

फुटपाथ के किनारे 2 विस्फोटक सामग्री

अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान फुटपाथ के किनारे जिलेटिन की 2 छड़ें मिलीं. यह जगह मुख्य कार्यक्रम से लगभग 3 किलोमीटर दूर थी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहुंचना था. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है, ताकि मामले को लेकर कारण स्पष्ट हो सके.

इसे भी पढ़े: जल संकट को लेकर रांची निगम सख्त, बिना लाइसेंस संचालित RO वाटर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई

एजेंसियों को मिला आतंकी खतरे का इनपुट

घटना खुफिया एजेंसियों द्वारा दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखे जाने के एक दिन बाद हुई है. एजेंसियों को संभावित आतंकी खतरे के बारे में इनपुट मिले थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा दी थी. एक अधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिया कि वे संवेदनशील इलाकों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तुओं और खड़ी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर