Friday, October 30, 2026

समस्तीपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में सफाई के दौरान धमाका, 4 मजदूर झुलसे, 2 की हालत गंभीर

समस्तीपुर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में सोमवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट पैथोलॉजी विभाग और लाइब्रेरी भवन के बीच जमा कचरे की सफाई के दौरान अचानक एक तेज धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 4मजदूर बुरी तरह झुलस गए। धमाके के बाद पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा? 

जानकारी के अनुसार, विस्फोट का कारण कचरे के ढेर में पड़ा कोई केमिकल या एसिड का कंटेनर हो सकता है।

  • विस्फोट का कारण: माना जा रहा है कि सफाई के दौरान कचरे के ढेर में पड़े एसिड कंटेनर में रासायनिक प्रतिक्रिया या दबाव के कारण अचानक विस्फोट हो गया।

  • क्षति: इस भीषण धमाके से 4 मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पूसा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने विस्फोट के सही कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही के सवाल

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के परिसर में खतरनाक एसिड या केमिकल कचरे का खुले में पड़ा होना विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। फ़िलहाल, पूसा थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह खतरनाक कचरा वहाँ कैसे पहुँचा और इसके निस्तारण के लिए क्या प्रोटोकॉल था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर