रांची: सुजीत सिन्हा झारखंड के पलामू क्षेत्र का एक कुख्यात गैंगस्टर माना जाता था। उस पर पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार रंगदारी, हत्या, आपराधिक साजिश और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर मामले दर्ज रहे हैं। वह लंबे समय तक झारखंड के कोयला, परिवहन और ठेकेदारी क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा था।
10 जून 2016 को उसे पुरी (ओडिशा) से गिरफ्तार किया गया था, तब से उसे झारखंड के अलग अलग जेल में रखा जाता रहा है।


