Thursday, October 29, 2026

पानी पीने के बाद भी लग रही है बार-बार प्यास? जानिए इसके पीछे छिपी ये बड़ी वजह

Health Desk: कई बार ऐसा होता है कि हम पानी पीते हैं, लेकिन फिर कुछ देर बाद फिर से प्यास लगने लगती है. पहली नजर में ये छोटी सी बात लगती है, लेकिन अगर ये बार-बार हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है. शरीर अक्सर इसी तरह संकेत देता है कि अंदर कुछ गड़बड़ चल रही है. सबसे आसान वजह होती है डिहाइड्रेशन. जब शरीर में पानी कम हो जाता है, जैसे ज्यादा पसीना आने, धूप में रहने या नमकीन चीजें ज्यादा खाने से तो बार-बार प्यास लगती है. चाय, कॉफी या शराब ज्यादा लेने से भी शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है.

इसे भी पढ़ें: भद्रा में राखी क्यों नहीं बांधते, इसके पीछे की वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें सही समय

डायबिटीज का संकेत

अगर बिना वजह बहुत ज्यादा प्यास लग रही है और बार-बार पेशाब भी आ रहा है, तो ये डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. जब ब्लड शुगर बढ़ता है, तो शरीर उसे पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है. इसी में पानी भी निकल जाता है, और प्यास बढ़ जाती है.

किडनी की समस्या

किडनी का काम होता है शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखना. अगर किडनी ठीक से काम न करे, तो ये बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में भी प्यास बार-बार लग सकती है.

डायबिटीज इन्सिपिडस

शरीर में एक खास हार्मोन की कमी हो जाती है. इसमें इंसान को बहुत ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार पेशाब भी आता है. नाम भले डायबिटीज जैसा हो, लेकिन ये अलग बीमारी है.

मुंह सूखना

कभी-कभी मुंह में लार कम बनने की वजह से भी गला सूखा लगता है और प्यास का एहसास होता है. इसमें होंठ फटना, जीभ सूखना और मुंह चिपचिपा लगना जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी ऐसा हो सकता है.

ध्यान देने की जरूरत

अगर ये समस्या कभी-कभी हो तो चिंता की बात नहीं है. लेकिन अगर रोज-रोज ऐसा हो रहा है, साथ में थकान, ज्यादा पेशाब या कमजोरी भी महसूस हो रही है, तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी है. बच्चों और बुजुर्गों में ये लक्षण और भी गंभीर हो सकते हैं. प्यास लगना शरीर की जरूरत है, लेकिन बार-बार प्यास लगना एक संकेत भी हो सकता है. इसलिए सिर्फ पानी पीकर बात खत्म मत समझिए, कारण समझना भी जरूरी है. सही समय पर ध्यान देंगे, तो बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर