Monday, November 2, 2026

साधु बनकर घर में घुसे, महिला को बातों में उलझाया और उड़ा ले गए सोने का लॉकेट; तीन आरोपी गिरफ्तार

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले की बरोरा थाना पुलिस ने साधु का वेश धारण कर घर में घुसकर महिला को झांसे में लेकर सोने का लॉकेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब 3 ग्राम वजनी सोने का लॉकेट (मंगलसूत्र) भी बरामद कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : थाना से फरार अपराधी मामले में एसएसपी ने ओडी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, अपराधी गिरफ़्तार

28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे साधु के वेश में आए कुछ लोगों ने घर का दरवाजा खुलवाया। आरोपियों ने महिला को धार्मिक बातों में उलझाकर उसके गले से करीब तीन ग्राम का सोने का लॉकेट (मंगलसूत्र) चोरी कर लिया और फरार हो गए। शिकायत के आधार पर बरोरा थाना जांच में जुट गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाघमारा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। लगातार छापेमारी के दौरान हरिणा क्षेत्र से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर चोरी गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया गया, जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सत्येन्द्र लोहार ,सुमन कुमार,इंदल लोहार तीनों बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर