Friday, October 30, 2026

दुमका में इंजीनियर मोहम्मद कासिब के घर छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

दुमका : झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक बार फिर जांच एजेंसियों की सक्रियता देखने को मिली है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शहर में छापेमारी की कार्रवाई की है। बुधवार सुबह सीबीआई की एक टीम ने दुमका शहर के गिलानपाड़ा इलाके में स्थित मोहम्मद कासिब के घर पर छापा मारा।

गिलानपाड़ा स्थित पैतृक घर पर कार्रवाई

मोहम्मद कासिब का मूल घर दुमका शहर के गिलानपाड़ा इलाके में है। बुधवार सुबह सीबीआई की चार सदस्यीय टीम धनबाद से दुमका पहुंची और उनके आवास पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई। छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने घर की गहन तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए। इन कागजातों को आय, संपत्ति और लेन-देन से जुड़े अहम सबूत माना जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जब्त किए गए दस्तावेजों में क्या-क्या शामिल है।

लगातार जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बढ़ी हलचल

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से दुमका और आसपास के इलाकों में जांच एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी है। पहले ED और ACB की कार्रवाई के बाद अब CBI की छापेमारी ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। स्थानीय लोग भी इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

आगे और कार्रवाई की संभावना

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है। यदि आय से अधिक संपत्ति के आरोप सही पाए गए, तो कासिब और उनसे जुड़े अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

दुमका में सीबीआई की यह छापेमारी एक बार फिर यह संकेत देती है कि भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के मामलों में जांच एजेंसियां सख्त रुख अपनाए हुए हैं। अब सबकी नजरें सीबीआई की अगली कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर