Thursday, October 29, 2026

रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, आरोपी सनी सिंह पैर में गोली लगने से घायल

रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हो गई। दुमुहाना मंदिर के पास हुई इस घटना में पुलिस की जवाब कार्रवाई में गैंग का एक सक्रिय सदस्य घायल हो गया, जबकि थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम दुमुहाना मंदिर के पास पहुंची। पुलिस की गाड़ी जैसे ही मौके पर पहुंची, वहां मौजूद अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान पतरातू थाना प्रभारी की गाड़ी को निशाना बनाया गया। गाड़ी के शिशे और बंपर में गोली लगी, लेकिन थाना प्रभारी इस हमले में सुरक्षित बच गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला।

एसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान

बताया जा रहा है कि एसपी अजय कुमार के निर्देश पर राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। यह टीम भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखते ही गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें सनी सिंह के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

यब भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल सनी सिंह ने पूछताछ में अपनी पहचान रेलीगढ़ा निवासी के रूप में बताई। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा भेज दिया, जहां उसका इलाज जारी है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और एक लेदर बैग बरामद किया है। इन बरामद वस्तुओं के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर