Sunday, June 14, 2026

रांची सिविल कोर्ट को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रांची: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के जरिए कोर्ट के रजिस्ट्राट को भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया है कि जज के कक्ष में जहरीली गैस से भरे 13 बम विस्फोट किए जाएंगे। इस सूचना के सामने आते ही प्रशासन में हलचल मच गई और मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

बम निरोधक दस्ता मौके पर, सघन तलाशी जारी

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता तुरंत कोर्ट परिसर पहुंचा और हर कोने की गहन जांच शुरू कर दी गई। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। जिस ईमेल आईडी से धमकी भेजी गई है, उसकी जांच साइबर टीम द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इससे जुड़ी मामले के लिए यह भी पढ़ें: रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, लेवी वसूली की साजिश नाकाम

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी कोर्ट परिसरों को इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। पहली धमकी 6 फरवरी को मिली थी। दूसरी धमकी 28 फरवरी को और तीसरी धमकी 10 मार्च को मिली थी। हालांकि, ज्यादातर मामलों में जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से हर बार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: पतरातू में सरकारी आवास खाली कराने को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर