Monday, November 2, 2026

पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए इलेक्ट्रिक और पिंक बस शुरू, 5 रुटों में चलेगी 25 बसें

न्यूज डेस्क: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने सचिवालय कर्मियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा की शुरुआत की है. ये पहल राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सरकारी कर्मियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर किया गया है.

परिवहन मंत्री ने हरी झंडी दिखाई

परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर बसों का शुभारंभ किया. मंत्री ने कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में सचिवालय कर्मी प्राइवेट गाड़ी से आना-जाना करते हैं, जिससे ट्रैफिक दबाव के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की बड़ी खपत होती है. इन विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस की सेवा शुरू होने पर सरकारी कर्मियों को सुरक्षित, किफायती, सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन विकल्प मिलेगा. जिससे प्राइवेट गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी और ईंधन की बचत होगी.

इसे भी पढ़े: बोकारो में अपराधियों ने जमीन विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, परिचितों पर लगाया आरोप

परिवहन सचिव ने कहा 5 रुटों में 25 बसें चलेगी

परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य सचिवालय विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा से सरकारी कर्मियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि इस विशेष सेवा से पटना के विभिन्न 5 प्रमुख रूटों पर कुल 25 बसों का परिचालन शुरू किया गया है, जिसमें 15 इलेक्ट्रिक बसें और 10 पिंक बसें शामिल है. इन बसों का संचालन प्रतिदिन सचिवालय आने-जाने वाले कर्मियों के लिए किया जाएगा.

इन 5 रुटों पर होगा परिचालन

मल्टी मॉडल हब– यह सेवा मल्टी मॉडल हब से सुबह 8.30 बजे, 8.40 बजे और 8.45 बजे से शुरू होकर आर ब्लॉक, इनकम टैक्स, विद्युत भवन, पटना उच्च न्यायालय और बिहार म्यूजियम से होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी.

दानापुर स्टेशन– यह सेवा दानापुर स्टेशन से सुबह 8.15 बजे, 8.25 बजे और 8.30 बजे से शुरू होकर सगुना मोड़, आरपीएस मोड़, गोला रोड, जगदेव पथ, आशियाना नगर, आईजीआईएमएस, शेखपुरा मोड़ और चिड़ियाघर से होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी.

धनुकी मोड़– यह सेवा धनुकी मोड़ से सुबह 8.20 बजे और सुबह 8.25 बजे से शुरू होकर कुम्हरार, भूतनाथ रोड, एनएमसीएच, राजेंद्र नगर टर्मिनल, कंकड़बाग कॉलोनी मोड़, करबिगहिया स्टेशन एवं आर ब्लॉक से होते हुए विकास भवन तक संचालित होगी.

कुर्जी– यह सेवा कुर्जी से सुबह 8.45 बजे और 9.11 बजे से शुरू होकर पी एंड एम मॉल, साईं मंदिर, पाटलिपुत्र कॉलोनी गोलंबर, ए.एन. कॉलेज, बोरिंग रोड चौराहा और हड़ताली मोड़ से होते हुए सचिवालय तक पहुंचेगी.

गांधी मैदान- यह सेवा गांधी मैदान से सुबह 8.45 बजे और 9.00 बजे से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स, हाईकोर्ट और बिहार म्यूजियम से होते हुए विश्वेशरैया भवन तक पहुंचेगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर