Thursday, October 29, 2026

Electric Air Taxi: नोएडा एयरपोर्ट से शुरू होगी नई सेवा, E200X विमान से होगा ट्रायल

Electric Air Taxi: आप जरा याद कीजिए कि आपको टैक्सी की जरूरत कब कब पड़ती है? दफ्तर जाते व्यक्त किसी दिन आपकी अपनी गाड़ी में दिक्कत आ जाए शायद तब करते हों। या फिर किसी पार्टी में जा रहे हों और उधर से लौटते वक्त आपको ड्राइव करना सेफ न लग रहा हो तब शायद. लेकिन ये जितनी भी परिस्थितियों में आप टैक्सी लेते होंगे वो सब सड़क पर ही चलती हैं. लेकिन अब हवा में उड़ने वाली टैक्सी चलाने का ऐलान किया गया है और ये ऐलान किया है नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से Electric Air Taxi सेवा शुरू करने की तैयारी है. इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज के बीच समझौता हुआ है. इस योजना के तहत एयर टैक्सी के साथ एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू करने की दिशा में काम होगा. नोएडा एयरपोर्ट परिसर में Electric Air Taxi के परीक्षण और संचालन के लिए जरूरी सुविधाएं तैयार की जाएंगी. इसमें वर्टिपोर्ट और चार्जिंग स्टेशन भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़े: Morning Sunlight: 5 बड़े फायदे, सुबह की ये आसान आदत दिनभर रखेगी एक्टिव

Electric Air Taxi के लिए बनेगा वर्टिपोर्ट

Electric Air Taxi वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग तकनीक पर काम करेगी. यानी विमान सीधे ऊपर उठकर उड़ान भर सकता है और नीचे उतर सकता है. नोएडा एयरपोर्ट परिसर में ऐसे विमानों के परीक्षण के लिए जगह विकसित की जाएगी. यहां विमान के उतरने और उड़ान भरने के लिए वर्टिपोर्ट बनाया जाएगा. इसके साथ विमान को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किए जाएंगे. यूबीफ्लाई एयर टैक्सी के संचालन के लिए जरूरी ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा नियम और ऑपरेशन सिस्टम तैयार करेगी. इसके लिए एयरपोर्ट के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर में भी जरूरी बदलाव किए जाएंगे.

Electric Air Taxi में होगा E200X विमान का इस्तेमाल

इस सेवा के लिए यूबीफ्लाई के E200X इलेक्ट्रिक विमान का इस्तेमाल किया जाएगा. यह विमान सीधे ऊपर उठकर उड़ान भरने और लैंडिंग करने की क्षमता रखता है. फिलहाल E200X के ग्राउंड टेस्ट चल रहे हैं. इसके बाद विमान के उड़ान परीक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. कंपनी को इसके संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय यानी DGCA से जरूरी मंजूरियां भी लेनी होंगी. यात्रियों के साथ उड़ान शुरू करने से पहले विमान की सुरक्षा और तकनीक से जुड़े जरूरी परीक्षण किए जाएंगे.

पहले ड्रोन से होगा परीक्षण

Electric Air Taxi सेवा शुरू करने से पहले यूबीफ्लाई ड्रोन के जरिए ऑपरेशन का परीक्षण करेगी. इससे एयरपोर्ट पर तैयार की जा रही ग्राउंड और एयरस्पेस व्यवस्था को जांचा जाएगा. इसके बाद पायलट वाले E200X विमान के उड़ान परीक्षण आगे बढ़ेंगे. कंपनी विमान के साथ ग्राउंड ऑपरेशन और एयरस्पेस इंटीग्रेशन पर भी काम करेगी.

यूबीफ्लाई टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और निदेशक डॉ. सत्यनारायण चक्रवर्ती ने कहा कि इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को शुरू करने के लिए केवल विमान बनाना पर्याप्त नहीं है. इसके साथ ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर, नियामकीय व्यवस्था और ऑपरेशन सिस्टम तैयार करना भी जरूरी है.

Air Ambulance सेवा भी होगी

इस योजना में Air Ambulance सेवा भी शामिल है. इसके अलावा नजदीकी एयरपोर्ट के बीच हवाई सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा. हालांकि, Electric Air Taxi की नियमित सेवा शुरू होने से पहले विमान के परीक्षण, सुरक्षा जांच, इंफ्रास्ट्रक्चर और जरूरी सरकारी मंजूरियां पूरी करनी होंगी. इसके बाद ही यात्रियों के लिए सेवा शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा.

हालांकि हवा में उड़ने वाली इन टैक्सियों का परिचालन किस तरह से होगा, रूट क्या होगा और ये सिस्टम किस तरह से वर्क करेगा- इन सारे सवालों के जवाब अभी भविष्य के गर्भ में हैं. जिम्मेदारों के पास इन सवालों के जवाब भी होंगे, ऑफ कोर्स रोड मैप तो होगा ही. लेकिन हमें इन सवालों के जवाब तब मिलेंगे जब ये योजना जमीन पर उतरेगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर