Saturday, September 12, 2026

पटना सिटी में धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, करीबी पर लगा हत्या का आरोप

पटना: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित विवेकानंद कॉलोनी मोड़ पर गुरुवार सुबह अपराधियों ने 70 वर्षीय मोहम्मद रईस की निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने चापड़ से उनके गले पर तेज वार किया, जिससे गर्दन का पिछला हिस्सा कट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए।

बेटी ने रिश्तेदार पर जताया शक

मृतक की बेटी शबनम खातून ने अपने फूफेरा भाई मोहम्मद अयाज पर हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि पिता के घर से निकलने के बाद अयाज भी पीछे-पीछे निकला था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका था। बेटी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी गई है।

CCTV में कैद हुई वारदात

बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है ताकि हमलावर की पहचान सुनिश्चित की जा सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई हत्या से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर