Monday, November 2, 2026

चिटफंड मामले में जेल में बंद चंद्रभूषण सिंह व प्रियंका सिंह से पूछताछ करेगी ED

रांची : चिटफंड कंपनी मेक्सिजोन के डायरेक्टर चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह को मंगलवार को पीएमएलए की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. इस दौरान ईडी की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर दोनों आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई. ईडी के आग्रह को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी दंपती चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दे दी है.

मंगलवार को दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पीएमएलए की विशेष कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया. ईडी ने चिटफंड कंपनी के जरिए करोड़ो रुपए की ठगी से जुड़े केस को टेकओवर करते हुए कांड संख्या 9/2025 दर्ज की है. इस केस में दिसंबर महीने में एजेंसी ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर