Monday, November 2, 2026

पंजाब नेता संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की छापेमारी, दिल्ली-नोएडा समेत कई ठिकानों पर रेड

न्यूज डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 100 करोड़ रुपए के कथित जीएसटी धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी की टीमें जालंधर, लुधियाना, बरेली और नोएडा समेत कुल छह स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी

जांच के केंद्र में पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनी हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड है। इसके अलावा कंपनी से जुड़े अन्य लोगों और संस्थाओं के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर भी ईडी की टीमों ने तलाशी ली है। सूत्रों के अनुसार, एजेंसी कंपनी से जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की जांच कर रही है।

तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कथित जीएसटी धोखाधड़ी के जरिए हुए लेन-देन का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया। अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे मामले में और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़-मोहाली में किराया बढ़ाने की मांग को लेकर ऐप बेस्ड कैब ड्राइवरों का आंदोलन शुरू

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर