Friday, October 30, 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केरल के पूर्व सीएम पिनरई विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

न्यूज डेस्क: केरल में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चर्चित CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी ने राज्य के कुल 10 परिसरों में तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के तिरुवनंतपुरम स्थित किराए के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची।

अधिकारियों के मुताबिक ईडी ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत की है। एजेंसी इस मामले में वित्तीय लेनदेन और कथित अवैध भुगतान की जांच कर रही है। ईडी ने साल 2024 में इस मामले में केस दर्ज किया था और तब से जांच जारी है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

CMRL पर आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) पर आरोप है कि उसने वर्ष 2018 से 2019 के बीच पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को करीब 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। आरोप यह भी है कि आईटी कंपनी ने CMRL को किसी प्रकार की सेवा नहीं दी थी, इसके बावजूद यह रकम दी गई। ईडी अब इस भुगतान को संदिग्ध मानते हुए इसकी जांच कर रही है कि कहीं यह धन शोधन यानी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला तो नहीं है।

हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत

इस मामले में मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने CMRL की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कंपनी ने ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की थी। अदालत के फैसले के बाद ईडी ने जांच को और तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद केरल की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर राज्य सरकार और वाम दलों पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष ने आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। फिलहाल ईडी की जांच जारी है और एजेंसी दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर