Thursday, November 5, 2026

जमशेदपुर: छापेमारी के दौरान आरोपी ने छीनी पुलिस की पिस्तौल, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

जमशेदपुर : शहरी क्षेत्र के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के पास चेन स्नैचिंग गिरोह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर रात एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। पुलिस ने देर शाम गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनमें हरपाल सिंह उर्फ गबरू भी शामिल था। पुलिस गिरफ्तार गबरू को साथ लेकर उसके अन्य साथियों और अपराध से जुड़े सुरागों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्तौल छीन ली, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें : UPSC सिविल सेवा 2026 के पीटी का परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 13,343 उम्मीदवार सफल

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा हथियार छीनने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान चली गोली गबरू के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा अपने कब्जे में ले लिया और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

इससे पहले, सूर्य मंदिर के पास एक महिला से चेन छीनने की घटना के बाद शहर की कई थानों की पुलिस सक्रिय हुई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने घिरने पर फायरिंग की थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ा गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध अन्य आपराधिक घटनाओं से तो नहीं है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर