Thursday, November 5, 2026

UPSC सिविल सेवा 2026 के पीटी का परिणाम घोषित, मुख्य परीक्षा के लिए 13,343 उम्मीदवार सफल

नई दिल्ली : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस परीक्षा में कुल 13,343 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. बता दें कि यह प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित की गई थी. UPSC ने एक बयान में कहा, इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचित 1,016 रिक्तियों के मुकाबले, सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए कुल 13,343 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में अमेरिकी वायु सेना का बी-52 बॉम्बर प्लेन क्रैश, आठ लोगों की मौत

वहीं, पिछले साल 1,087 अधिसूचित रिक्तियों के मुकाबले सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए कुल 14,161 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था.आयोग की ओर से हर साल तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू /पर्सनैलिटी टेस्ट में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है, ताकि इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फ़ॉरेन सर्विस (IFS) और इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) आदि के लिए अधिकारियों का चयन किया जा सके.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर