Tuesday, July 21, 2026

डुमरी विधायक जयराम महतो जंतर मंतर पर पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मिले, मुलाकात के दौरान हुए भावुक

रांची/नई दिल्ली: झारखंड के डुमरी विधायक और जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे। गुरूवार देर शाम हुई इस मुलाकात के दौरान जयराम महतो भावुक नजर आए और उन्होंने मंच से अपने संबोधन में सरकार को चेतावनी दे दी।

जयराम महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश को विकास से डायवर्ट करके धार्मिक ध्रुवीकरण की तरफ मोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश अगर धर्म के आधार पर देश के निर्माण करने की बात करेगा, तो सोनम वांगचुक जैसे लोगों की जान की आहुति से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग की कार्रवाई में पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी समूह की करोड़ों की अघोषित संपत्ति उजागर

जयराम ने कहा- इसलिए हो गया भावुक

इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो अचानक भावुक क्यों हो गए, तो महतो ने जवाब देते हुए कहा कि वो भी इसी तरह के बैकग्राउंड से आते हैं। वो अभी अपने बैकग्राउंड से बाहर नहीं निकल पाए हैं। इसलिए ऐसा कुछ देखकर वो भावुक हो गए। सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचे जयराम महतो ने कहा कि कोई आदमी जब सांसद-विधायक या अधिकारी बनता है, तो कुछ दिनों में उसका रहन-सहन पूरी तरह से बदल जाता है, लेकिन मेरा नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि में अपने गांव की मिट्टी को, अपने दोस्तों और अपने गांव के लोगों को नहीं भूले हैं।

सरकार को चेतावनी

केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा निशाना साधते हुए जयराम महतो ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि सरकार को इनकी बात सुननी चाहिए और इनकी मांग पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल के नेता धरातल पर नहीं जा रहे हैं, इसलिए उन्हें आम लोगों की समस्याओं के बारे में ज्यादा नहीं पता है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक होते आ रहे हैं, इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर