Thursday, October 29, 2026

राजधानी रांची में भारी ठंड एवं शीतलहरी के कारण 5 और 6 जनवरी को सभी स्कूल रहेंगे बंद

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। इसके मद्देनजर रांची के सभी स्कूलों में 5 और छह जनवरी को सभी प्रकार के स्कूल बंद रहेंगे और पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहेगा। इस संबंध में जिले के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आदेश जारी कर दिया है। विदित हो कि येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी ठंड एवं शीतलहरी की संभावना व्यक्त की गयी है।

जारी आदेश के अनुसार डीसी ने इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / गैर-सरकारी / निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 05.01.2026 से 06.01.2026 तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। एवं 10 वीं एवं 12 वीं की कक्षाओं का संचालन विद्यालय अपने विवेकानुसार करेंगे। जानकारी हो की सरकारी विद्यालय शीतकालीन छुट्टियां हेतु 05 जनवरी तक पहले से ही बंद हैं। दिनांक 6 जनवरी को सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादित करेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर