Monday, November 2, 2026

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ‘ईरान की नेवी ख़त्म, वायु सेना ख़त्म, फ़ैक्ट्रियों को उड़ा दिया, 42 जहाज़ डूब गए’

डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (एसएनएससी) के प्रमुख अली लारीजानी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. लारीजानी ने इससे पहले कहा था कि ईरान पर हुए अमेरिकी-इसराइल हमलों के लिए अमेरिका को ‘क़ीमत चुकानी पड़ेगी’.

शनिवार को एक फ़ोन इंटरव्यू में ट्रंप कहा, “मुझे नहीं पता वह किस बारे में बात कर रहे हैं, वह कौन हैं. मुझे इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता. वह पहले ही हार चुके हैं.” उन्होंने दावा किया, “हमने जो काम किया है वह शानदार है. मिसाइलें पूरी तरह नष्ट कर दी गई हैं.”

ट्रंप ने कहा, “फै़क्ट्रियों को अभी भी उड़ाया जा रहा है. उनकी नौसेना ख़त्म हो चुकी है. छह दिनों में 42 जहाज डूब गए. वायुसेना ख़त्म हो गई है. उनकी सेना का हर हिस्सा ख़त्म हो चुका है. उनका नेतृत्व ख़त्म हो चुका है. ऐसा कुछ भी नहीं बचा जो ख़त्म न हुआ हो.” उन्होंने कहा, “हम ऐसे स्तर पर और इतनी तेज़ी से जीत रहे हैं जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर