रांची : 16 वर्षीय अंकित मंडल, ग्राम ओबेरिया, पोस्ट हटिया, थाना हटिया, जिला राँची का निवासी है। वह डॉन बॉस्को स्कूल, हेसाग से मैट्रिक का छात्र है। 18 जनवरी रविवार को अपराह्न लगभग 4:30 बजे अंकित अपने पिता की स्कूटी (नंबर JH01EB6467) लेकर घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा और उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया।
परिजनों ने हर संभव जगह पर उसकी तलाश की, रिश्तेदारों और दोस्तों से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अंतिम बार उसे उसके मित्र उत्कर्ष खलखो के साथ देखा गया था, जिसके बाद से वह लापता बताया जा रहा है।
परिवार बेहद चिंतित और परेशान है। इस संबंध में एयरपोर्ट थाना में औपचारिक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यदि किसी को अंकित के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें।


