Saturday, September 12, 2026

वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी बनकर भी दिव्या गणेश ने जीता बिग बॉस तमिल सीजन 9 का खिताब

महाराष्ट्र : रियलिटी टेलीविजन के सबसे चर्चित शो बिग बॉस तमिल सीजन 9 को आखिरकार उसका विजेता मिल गया। करीब तीन महीने तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामा, रणनीतियों, झगड़ों के बाद 18 जनवरी को हुए ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री दिव्या गणेश ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। शो के होस्ट विजय सेतुपति ने मंच पर उन्हें विजेता घोषित करते हुए बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी सौंपी, जिसके साथ उन्हें 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली।

इस सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जिसमें कुल 24 प्रतियोगियों ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली। हफ्तों तक चले एलिमिनेशन के बाद फिनाले तक पहुंचने वालों में विनोद, सांद्रा, ऑरोरा, विक्रम, सब्रीनाथन और दिव्या शामिल थे। दिलचस्प बात यह रही कि अंतिम मुकाबले में पहुंचे दो कंटेस्टेंट, सांद्रा और दिव्या, दोनों ही वाइल्ड कार्ड एंट्री थे, और अंत में ट्रॉफी भी वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के हाथ लगी।

फिनाले में सब्रीनाथन फर्स्ट रनर-अप और विक्रम सेकंड रनर-अप रहे। वहीं विनोद ने फिनाले से ठीक पहले मनी बॉक्स टास्क चुनते हुए 17.6 लाख रुपये लेकर शो छोड़ दिया, जिसने दर्शकों को चौंका दिया। दिव्या तमिल टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने केलाडी कनमनी, विन्नैथांडी वरुवाया, लक्ष्मी वंधाचु, भाग्यरेखा, बाकियालक्ष्मी और चेल्लम्मा जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। विजय सेतुपति ने लगातार दूसरे सीजन में होस्ट के रूप में वापसी की और अपने हल्के-फुल्के अंदाज से दर्शकों का दिल जीता। इससे पहले शो की कमान दिग्गज अभिनेता कमल हासन संभालते थे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर