Tuesday, November 3, 2026

धनबाद में दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

धनबाद : दुर्गा पूजा को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से न्यू टाउन हॉल में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने विधि-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, नागरिक सुविधाओं एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में बिधायक रागिनी सिंह, मेयस संजीव सिंह सहित अधिकारी और शांति समिति के लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: धनबाद : बांकुड़ा-धनबाद ट्रेन से गिरकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान

WhatsApp Image 2026 10 12 at 22.28.28

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। कहा कि सभी पूजा समितियां पूजा शुरू होने से पूर्व विसर्जन के निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। साथ ही विसर्जन में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की तकनीकी स्थिति पहले ही जांच लें।

पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तथा सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा, जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाएगी। साथ में अग्निशमन सुरक्षा के लिए फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखना होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार की व्यवस्था करें। पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की प्रतिनियुक्ति करें तथा स्थानीय थाना से निरंतर समन्वय बनाए रखें।

जागरूकता एवं संपर्क विवरण पर कहा कि पंडालों के प्रमुख स्थानों पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों के संपर्क नंबर, साइबर अपराध की रोकथाम तथा नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर अनिवार्य रूप से लगाएं।कहा कि इस बार प्रशासन ने यातायात एवं वाहन नियंत्रण को सुचारू बनाने के लिए नई रणनीति बनाई है। जिसमें पीक आवर्स के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश शहर में पूरी तरह बंद रहेगा। बरमसिया में हाइट बैरियर लगाया जाएगा ताकि बड़े वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा नए पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026 10 12 at 22.28.29 1

पूजा के दौरान कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। सोशल मीडिया पर 24 घंटे पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर शीघ्र वायरल होने वाली अफवाहों की रोकथाम के लिए ग्रुप की सेटिंग ‘ओनली एडमिन कैन पोस्ट’ रखे जायेंगे। आपात स्थिति के लिए डायल 112 के अतिरिक्त कंट्रोल रूम में 4 अन्य मोबाइल नंबर सक्रिय रहेंगे। जबकि शांति भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आमजन किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

इस मौके पर नगर आयुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी स्ट्रीट लाइटों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। पूजा अवधि के दौरान शहर में सुचारू एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सभी तालाबों की तीन चरणों में सफाई की जाएगी। जिसमें दुर्गा पूजा से पहले, प्रतिमा विसर्जन के तुरंत बाद और आगामी छठ पूजा से पूर्व तालाबों की सफाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने पूजा समितियों से अपील की कि वे तालाबों में केवल नगर निगम द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर