Tuesday, November 3, 2026

डिजिटल फिल्म निर्माण कार्यशाला का आगाज़, छात्रों को मिल रही नई तकनीकों की समझ

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा “डिजिटल फिल्म निर्माण: ड्रोन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से फिल्म निर्माण की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 4.44.28 PM

कार्यक्रम में एपीजी के प्रो. सजल मुखर्जी , डॉ. नवीन गौतम, डॉ. मुदिता राज और प्रो. अंकित कुमार मल्यान ने अपने विचार साझा करते हुए डिजिटल फिल्म निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का समन्वयन डॉ. रश्मि वर्मा द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 4.44.29 PM

पहले दिन प्रतिभागियों को कैमरा एंगल, स्टोरी राइटिंग और एआई आधारित वीडियो एडिटिंग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। डॉ. रश्मि वर्मा ने इसे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 4.44.30 PM

इसमें डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अमृत कुमार, आजेंगा पमाई और रामनिवास सुथार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुमेधा कुमारी द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 03 17 at 4.44.31 PM 1

यह भी पढ़ें: रांची के सेल सिटी में सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, फ्लैट में लगी भीषण आग

उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित इस कार्यशाला के दूसरे दिन ड्रोन फिल्मांकन, फिल्म निर्माण और स्क्रीनिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर