Tuesday, September 22, 2026

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अलग अलग संगठनों व बुद्धिजीवियों ने की मुलाकात

रांची: झारखंड विधानसभा में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़ी समस्याओं और मुद्दों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने समाधान का भरोसा दिलाया। यह मुलाकात झारखंड विधानसभा के सभा कक्ष में हुई।

हजारीबाग से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग, तबके और समुदाय के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर चर्चा

प्रतिनिधि मंडल ने अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े शिक्षा, रोजगार, योजनाओं के लाभ और अन्य सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन मुद्दों पर जरूरी पहल करने का निर्देश देने की बात कही। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को अपनी बात रखने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इस मुलाकात को अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सकारात्मक पहल माना जा रहा है। सरकार की ओर से दिए गए आश्वासन से उम्मीद है कि समुदाय से जुड़े मुद्दों पर जल्द कार्रवाई होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर