Thursday, October 29, 2026

धनबाद के गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा शैफी उर्फ मेजर फिर से 3 दिन के रिमांड पर

धनबाद: कोयलांचल में दहशत का पर्याय बन चुके भगोड़े अपराधी प्रंस खान के साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए धनबाद पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जिसके तहत प्रिंस खान के बेहद करीबी और गैंग के सक्रिय सदस्य शैफी उर्फ मेजर को अदालत ने एक बार फिर 3 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मेजर से होने वाली यह दूसरे दौर की पूछताछ गैंग के आर्थिक नेटवर्क और मददगारों के चेहरों से नकाब हटाने में निर्णायक साबित हो सकती है।

10 सदस्यीय स्पेशल टीम कर रही पूछताछ

धनबाद एसएसपी के निर्देश पर गठित 10 सदस्यीय विशेष टीम मेजर से लगातार पूछताछ कर रही है। पहले दौर की तीन दिवसीय रिमांड के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले सुराग मिले थे। इसी आधार पर पुलिस ने दोबारा रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेजर के पास प्रिंस खान के नेटवर्क, रंगदारी के पैसों का हिसाब और भविष्य की साजिशों की पूरी कुंडली है।

सफेदपोशों और मीडिया कनेक्शन की हो रही जांच

इस मामले में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि प्रिंस खान का नेटवर्क सिर्फ अपराधियों तक सीमित नहीं है। जांच की आंच अब सफेदपोशों और मीडिया से जुड़े कुछ संदिग्धों तक भी पहुंच गई है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि कुछ रसूखदार लोग गैंग को फंड मुहैया करा रहे थे। वहीं मीडिया की आड़ में कुछ लोग प्रिंस खान के धमकी भरे वीडियो को वायरल करने और उसकी दहशत फैलाने में मदद कर रहे थे। अब तक हुई 4 गिरफ्तारियों में जमीन कारोबारी भी शामिल हैं, जो गैंग के लिए मनी मशीन का काम करते थे।

ये खबर भी पढ़ें: शादी करने जा रहे दूल्हे की घर से महज 5 किलोमीटर दूर गोली मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

हथियारों की बरामदगी के बाद एक्शन तेज

पुलिस ने छापेमारी के दौरान केवल अपराधियों को ही नहीं दबोचा, बल्कि भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। इससे साफ है कि गैंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसएसपी प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया है कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस खान का नेटवर्क अब पुलिस के रडार पर है। मेजर से मिल रहे इनपुट के आधार पर कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है। आने वाले दिनों में धनबाद में कई और सफेदपोश चेहरे बेनकाब होंगे। पुलिस अब मेजर के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है ताकि उन लोगों तक पहुंचा जा सके जो परदे के पीछे रहकर प्रिंस खान की मदद कर रहे हैं।

ये खबर भी देखें:

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर