Friday, October 30, 2026

पटना में प्रदर्शन कर रहे TRE-4 अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने खूब भांजी लाठियां, विज्ञापन जारी करने की मांग

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन जारी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शुक्रवार को उग्र हो गया। राजधानी पटना में हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पटना कॉलेज से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। प्रदर्शनकारियों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

इस दौरान कई अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। मौके पर तीन बसों में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके अलावा वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी मंगवाए गए थे ताकि स्थिति बिगड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

छात्र नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि वे लंबे समय से TRE-4 भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि वे जमीन गिरवी रखकर और आर्थिक परेशानियों के बीच तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है। छात्रों ने नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि अभ्यर्थियों को लगातार भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि BPSC परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में कहा था कि TRE-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया 25-26 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। लेकिन अब मई का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है और अब तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

शिक्षा मंत्री ने समाधान का दिया भरोसा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पदभार संभालने के बाद कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।

जानकारी के अनुसार TRE-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अधियाचना फरवरी 2026 में ही बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी गई थी। बाद में इसे शिक्षा विभाग द्वारा वापस लेकर वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया गया। संभावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित हो सकती है, जबकि परिणाम नवंबर 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में असम राइफल्स का बड़ा ऑपरेशन, सेनापति जिले से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पहली बार लागू होगी डोमिसाइल नीति

TRE-4 भर्ती में पहली बार डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में भी शिक्षक और प्रधानाध्यापक पदों पर भर्ती होगी। सभी पदों के लिए संयुक्त विज्ञापन जारी किया जाएगा और आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। फिलहाल बिहार में लगभग 6 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। पिछले दो वर्षों में TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के माध्यम से करीब 2.27 लाख शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा लगभग 3 लाख नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी बन चुके हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर