Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने Delhi Metro Rail Corporation यानी DMRC को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही कुछ स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का सुझाव भी दिया गया है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: Jewar Airport Name Change: अब नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
इन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के नाम शामिल
दिल्ली पुलिस की ओर से भेजी गई सूची में राजीव चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, पटेल चौक, जनपथ, नई दिल्ली, मंडी हाउस, ITO, सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा कश्मीरी गेट, करोल बाग, INA, हौज खास, लाजपत नगर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, सीलमपुर, वेलकम, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट समेत कुल 57 स्टेशनों का उल्लेख किया गया है।
Delhi Metro ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी कम करने का भी सुझाव
दिल्ली पुलिस ने अपने पत्र में संबंधित स्टेशनों पर Delhi Metro की आवाजाही की फ्रीक्वेंसी घटाने का प्रस्ताव भी रखा है। पुलिस को आशंका है कि प्रदर्शन के दौरान संवेदनशील इलाकों में भीड़ बढ़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए DMRC से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, DMRC ने इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लिया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान
CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर युवाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
फिलहाल, 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने और ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी घटाने का मामला प्रस्ताव के स्तर पर है। यात्रियों को किसी भी संभावित बदलाव से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए DMRC की अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

