Saturday, September 26, 2026

24 घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, पुलिसिया कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

धनबाद :  धनबाद स्थित बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के किसान चौक से पुलिस की घोर लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, जो कूड़ा चुनकर जीवनयापन करता था, वह बीते 24 घंटे तक सड़क किनारे यूं ही पड़ा रहा, लेकिन स्थानीय पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। सवाल यह है कि जिस चौक पर पुलिस की गश्ती वाहन अक्सर खड़ी रहती है, वहां एक शव इतनी देर तक कैसे उपेक्षित पड़ा रहा?

24 घंटे तक ‘अज्ञात’ शव का इंतजार

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक वासेपुर का रहने वाला था और वर्षों से किसान चौक के आसपास कूड़ा चुनता था। उसकी मौत शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ही हो गई थी। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह 10 बजे ही बरवाअड्डा पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। पूरी रात बीत गई, लेकिन पुलिस ने शव को उठाने या किसी भी तरह की कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। यह शर्मनाक स्थिति शनिवार सुबह तक बनी रही। जब स्थानीयों की भीड़ जमा होने लगी और बात फैलने लगी, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर