Thursday, October 29, 2026

बंगाल में भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दक्षिण बंगाल में गुरुवार से भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के गहरे निम्न दबाव में बदलने से बारिश और तेज हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत होकर गहरे निम्न दबाव में बदल सकता है। इसके बाद इसके पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बहन श्वेता ने कहा – सीबीआई जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार

मौसम विभाग ने तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। हवा की रफ्तार करीब 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, कोलकाता में आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने कि संभावना है। कोलकाता में शुक्रवार तक बारिश की संभावना बनी रहेगी और शनिवार से बारिश की संभावना कम हो जाएगी।

पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में आज अत्यधिक बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में 200 मिमी से अधिक बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, कई अन्य तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पुरुलिया, पूर्वी मेदिनीपुर, पूर्वी झाड़ग्राम, पश्चिमी बर्धमान और हुगली में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट अभी भी लागू है।

उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कालिम्पोंग में भारी बारिश होगी। इन तीनों जिलों के लिए भारी बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ-साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से येलो अलर्ट जारी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को बारिश की मात्रा और तीव्रता से वृद्धि हो सकती है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरदुआर, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरदुआर जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर