Friday, October 30, 2026

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में कोडरमा निवासी CRPF जवान सुजीत सिंह शहीद

रांची: जम्मू-कश्मीर में हुए एक आतंकी हमले में कोडरमा निवासी सीआरपीएफ जवान सुजीत सिंह शहीद हो गए. सुजीत सिंह कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के निवासी थे. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, सुजीत सिंह आतंकियों के गोलियों के शिकार होकर शहीद हो गए.

सिकंदर सिंह के बेटे सुजीत सिंह का पार्थिव शरीर गुरूवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है, वहीं इस घटना की सूचना के बाद देवीपुर गांव और मरकच्चो प्रखंड में शोक की लहर है. कहा जा रहा है कि शहीद जवान का शव कोडरमा लाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर